PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विश्व पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रमों के तहत वृहद पौधरोपण

यक्षवती नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत व्यापक सफाई

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ के अंतर्गत 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रमों के तहत यक्षवती नदी पुनर्जीवन अभियान एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैन्य, अर्धसैनिक बलों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रई बगड़ क्षेत्र में आयोजित यक्षवती नदी स्वच्छता एवं पुनर्जीवन अभियान के दौरान 130 इन्फैंट्री बटालियन, 12 कुमाऊँ रेजिमेंट, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एनसीसी कैडेट्स तथा जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने

नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया। साथ ही प्रतिभागियों को जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में देवकटिया क्षेत्र में 130 इन्फैंट्री बटालियन के नेतृत्व में 348 मीडियम रेजिमेंट तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के सहयोग से वृहद पौधरोपण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक हजार पौधों का रोपण किया गया।

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वी.एस. दानू ने बताया कि बटालियन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण, जल स्रोत संरक्षण और मृदा संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ये कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति बटालियन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि अभियान के अगले चरण में गुरुवार को चंडाक क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते