PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: स्वनिधि महोत्सव, फेरी व्यवसायियों दी योजनाओं की जानकारी

01 से 30 जून तक निकाय क्षेत्रों में लोक कल्याण मेले

नगर निगम सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन मेयर कल्पना देवलाल की उपस्थिति में किया गया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल कन्या मंडप के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों और बैंक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान मेयर देवलाल ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पुनर्गठित स्वरूप की जानकारी दी

 

और पात्र फेरी व्यवसायियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कर लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने स्वनिधि एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि 01 से 30 जून तक निकाय क्षेत्रों में लोक कल्याण मेले आयोजित किए जाएंगे। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। लीड बैंक अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया कि योजना के तहत कम दस्तावेजों में ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद, बैंक प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी एवं फेरी व्यवसायियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन दिनेश चंद्र कापड़ी द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते