PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : इस पद पर सर्वाधिक नामांकन….

दूसरे दिवस 792 दावेदारों ने कराए नामांकन, 1496 नामांकन पत्रों की बिक्री

सीमांत जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन प्रक्रिया जारी रही। बीते दिवस जिलेभर में कुल 1496 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 724 नामांकन पत्र बिके तो वहीं नामांकन के दूसरे दिन 792 दावेदारों ने नामांकन कराया।

 

ad

ग्राम प्रधान पर सर्वाधिक 457 दावेदारों ने नामांकन कराया। नामांकन पत्रों की बिक्री में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 724, ग्राम प्रधान के लिए 442 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 264 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 66 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बीते दिवस नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दावेदारों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 108 , ग्राम प्रधान पद पर 457, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 191 और जिला पंचायत सदस्य पद पर 36 दावेदारों ने नामांकन कराया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते