CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चाउमीन की दुकान में छापेमारी, संचालक गिरफ्तार

04 व्यक्ति गिरफ्तार, 87 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात नियमों व मिशन मयार्दा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस की जनपदभर में कार्रवाई जारी है।

 

ad

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज जलाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र टोलिया, जयशंकर प्रसाद द्वारा बिण क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पंचोला व चाउमीन की दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर दुकान संचालक ललित मेहता, बुंगा को गिरफ्तार कर कोतवाली आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

चौकी घाट प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी के नेतृत्व में कांस्टेबल उमेश चन्द्र सती एवं विजय सिंह कार्की द्वारा कन्त गांव के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को कट्टा लेकर जाते देखा गया। तलाशी लेने पर कट्टे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर आरोपी राधे श्याम, निवासी रामपुर काकर, जिला बरेली, हाल निवासी ग्राम फगाली को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में ’अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा द्वारा कल्याण सिंह कन्याल, निवासी घोरपट्टा को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरेआम उत्पात मचाने पर बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा नीरज कुमार, मड़ खड़ायत को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में कांस्टेबल आनन्द गोस्वामी द्वारा अर्जुन ग्वाल, घाटीबगड़ को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाने पर बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भगवान सिंह परगई, रावल गांव को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 87 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान/विधिक कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते