PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शासन की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

जन-जन की सरकार शिविर में उमड़ा जनसैलाब. बास्ते में डीएम ने सुनीं समस्याएं

पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड विण की न्याय पंचायत बास्ते में जन-जन की सरकार. जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

 

ad

राजकीय इंटर कॉलेज बास्ते के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और पारंपरिक छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में जंगली जानवरों से फसलों को नुकसानए पेयजल संकट, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केंद्रों के पुनर्निर्माण और इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग प्रमुख रही। फसलों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर बायो.फेंसिंग और वायर फेंसिंग के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, भाजपा नेता वीरेंद्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते