CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : घर में बिना बताए चल दिए नाबालिग बालक व बालिका

दोंनों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

घर से बिना बताए गए नाबालिग बालक व बालिका को पुलिस ने सूचना मिलने के कुछ ही समय में पनार बैरियर से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः कोतवाली गंगोलीहाट में तहसील क्षेत्र के रहने वाले दो नाबालिगों के घर से बिना बताए कहीं जाने और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के उपरांत उनका कोई पता नहीं मिलने की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू की। चौकी पनार बैरियर पर वाहनों की सघन चैकिंग की गयी।

 

लगातार किए गए प्रयासों और बैरियर पर सघन चैकिंग के फलस्वरूप केवल डेढ़ घंटे में ही दोनों नाबालिगों को चौकी पनार से सकुशल पुलिस ने बरामद किया। बरामदगी के उपरांत बालक व बालिका की काउंसलिंग कर उन्हें विधि अनुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक आकिल सिद्दकी व नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल राजपाल व देशदीपक शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते