HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जनपद में 632 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

सीमांत जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

 

अभियान के तहत जनपद के शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे जनपद में 632 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि अभियान की शत.प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर घर.घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सामंत, इंदर लुंठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 

इधर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत डीडीहाट स्थानीय रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा पिलाने की अपील भी की। इस अवसर पर डा. बीएस मेहरा, डा. बृजेश त्रिपाठी, प्रशांत रावत, पंकज पाटनी, एएनएम बसंती देवी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते