पिथौरागढ़ : मौसम चेतावनी के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिलाधिकारी ने किए आदेश जारी

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 05 सितंबर(शनिवार) को पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 05 सितंबर (शनिवार) को पिथौरागढ़ जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








