PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : इग्नाइट समर कैंप से विद्यार्थियों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना
दो दिवसीय इग्नाइट समर कैंप आयोजित


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा उत्तराखंड एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में केएन उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय इग्नाइट समर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भरत सिंह ग्याला ने किया।
समन्वयक शिक्षक मनमोहन सिंह पोखरिया ने बताया कि विद्यार्थियों में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक सूरज सिंह भंडारी ने बताया कि यह विशेष शिविर 25 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर एवं चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण, निबंध लेखन, नवाचार प्रदर्शनी, मॉडल निर्माण, दूरबीन संचालन तथा खगोल विज्ञान परिचय जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चयनित रचनाओं और नवाचारी परियोजनाओं को इग्नाइट समर पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते