CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सोशल मीडिया पर भ्रामक व अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी

अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन संपन्न, सराहनीय कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित

सोशल मीडिया पर भ्रामक व अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश आज पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन के दौरान अधीनस्थों को दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी ली और समाधान किया गया।

 

ad

साथ ही उन्होंने थानावार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण, ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही व जनजागरूकता अभियान चलाने, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चैकिंग एवं संयुक्त गश्त, बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने और आपदाकाल एवं धार्मिक यात्राओं के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा हेतु सतर्कता सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधितों को जारी किए।

 

इससे पूर्व गोष्ठी के दौरान माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड से उप निरीक्षक कमलेश जोशी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सराहनीय कार्य को लेकर सम्मानित हुए कर्मियों में सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा, उप निरीक्षक मनोज जलाल, अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट,

 

हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र पाण्डे, अशोक बुदियाल, भूपेन्द्र सिंह रावत, शंकर देवड़ी, राजेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश मेहरा, कृष्ण चन्द्र पन्त, कांस्टेबल चालक जगदीश मारकूना, कांस्टेबल नीरज भोज, होशियार सिंह, फायर मैन राकेश वृजवाल, भरत सिंह, महिला कांस्टेबल अंकिता एवं होमगार्ड कंचन शामिल थे। इस अवसर पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते