पिथौरागढ़ : हड़बड़ा कर भागने का प्रयास, तलाशी में चरस बरामद
संयुक्त टीम ने 867 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी को 867 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीत दिवस सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थाना थल व थाना नाचनी पुलिस टीम द्वारा कक्कड सिंह बैण्ड पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका तो व्यक्ति हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 867 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी कमल सागर, निवासी मंगल पडाव जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना नाचनी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डे, अपर उप निरीक्षक खीम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व देवेन्द्र राम वर्मा, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, चालक जगदीश मारकोना, होमगार्ड अजीत सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







