पिथौरागढ़: मानस एकेडमी के दो पूर्व छात्रों ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
विद्यालय में खुशी की लहर

जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के दो पूर्व छात्रों ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पूर्व छात्र आदेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 232 और रितेश मेहरा ने एआईआर 252 हासिल की है।
दोनों छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर सीडीएस के साथ-साथ वायु सेना की प्रवेश परीक्षा एएफसीएटी में भी सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को देश सेवा के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया गया है। दोनों छात्रों की सफलता पर मानस एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।
मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पंत, प्रबंधक कंचन लता पंत, निदेशक मीनू भट्ट एवं देवाशीष पंत, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा, प्रधानाचार्या सुनीता रावत सहित विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







