EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मौसम अलर्ट: विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित

जिलाधिकारी ने किए आदेश जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि सोमवार 28 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

 

ad

इस चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सुरक्षा के दृष्टिगत पिथौरागढ़ जनपद में कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोमवार 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जिन विद्यालयों में मतदान होना है, वे केवल मतदान कार्य हेतु खुले रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते