पिथौरागढ़ : योगेश भारती प्रांतीय अध्यक्ष व विनीत गौड़ महामंत्री निर्वाचित
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन

रामनगर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार, ललित सिंह ग्वाल, असलम अली एवं गिरजेश कांडपाल की देखरेख में संपन्न कराए गए।

चुनाव में योगेश भारती को प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं प्रांतीय महामंत्री पद के लिए संतोषी नेगी, विनीत कुमार गौड़ और देवेंद्र सिंह रावत के बीच मतदान हुआ। कुल मतों में विनीत कुमार गौड़ को 35, देवेंद्र सिंह रावत को 11 और संतोषी नेगी को 08 मत प्राप्त हुए। इसके आधार पर विनीत कुमार गौड़ को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रदेश के 13 जनपदों से आए अध्यक्षों, जिला मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचित पदाधिकारियों को विधि-सम्मत शपथ भी दिलाई गई। यहां योगेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर सीमांत में खुशी का माहौल है, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद कार्यकारिणाी के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







