PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत घर धारी धमोड में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरना, जाख, मंडल, विसाड़ व थरकोट क्षेत्रों से 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक दामोदर भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को मजबूत करने की आवश्यकता है।

 

ad

उन्होंने जाति पाति और पंथ से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रसेवा का आह्वान किया। जिला प्रचारक ऋषभ ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा, उसकी परंपराओं और नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ द्वारा प्रसारित पंच परिवर्तन, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वबोध और पर्यावरण पर विस्तार से चर्चा की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता कैलाश जोशी ने की और दूर-दराज से पहुंचे लोगों का आभार जताया। संचालन विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद के कैलाश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रकाश पाटनी खंड कार्यवाहक, नंदकिशोर जोशी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर जाख, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जानकी जोशी प्रधान धारी,

 

उषा तिवारी ग्राम प्रधान गुरना, ग्राम प्रधान कांटे, बालाकोट थरकोट, स्यूनी, इग्यारह् देवी जिला संचालक सदानंद जोशी, विश्व हिंदू परिषद के मठ मन्दिर प्रमुख मुकेश चंद्र भट्ट, बजरंग दल के अनिल रावल व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर जाख के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते