ChamoliCrimeUttarakhand News

विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 600 मीटर तार बरामद

मटियाला और घंडियाल धार से चार केबिल ड्रम से विद्युत तार चोरी करने के मामले में गैरसैंण पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया करीब 600 मीटर विद्युत तार बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को मुखबिर से मु0अ0सं0-20/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित नामजद आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने मामले में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के निर्देश दिए थे।

 

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। आदिबद्री हनुमान मंदिर के पास आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ले रहा है।

 

इसके बाद पुलिस ने मटियाला-नौटी रोड पर सुगड़ बैंड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को टीम ने मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र साबिर हुसैन, निवासी महमूदपुर टिगरी, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उम्र 37 वर्ष बताया।

 

आरोपी ने अपने साथी वसीम और मुजफ्फर के साथ मिलकर मटियाला एवं घंडियाल धार से चार केबिल ड्रम खोलकर विद्युत तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी का माल लोडर वाहन से ले जाते समय अधिक माल होने के कारण कुछ तार उसने सुगड़ बैंड से आगे कर्णप्रयाग की ओर जंगल में छिपा दिए थे, जबकि बाकी माल कबाड़ियों को बेच दिया गया था।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मटियाला-नौटी रोड से करीब 20 मीटर अंदर जंगल में तलाश की। सूखे पत्तों और झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए तीन लच्छेदार विद्युत तार, प्रत्येक करीब 200 मीटर, कुल 600 मीटर तार बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य साथियों की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस टीम में अ0उ0नि0 अनिल आगरी, हे0का0 राकेश पंवार एवं हे0का0 गिरीश सती शामिल रहे

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते