गंभीर आरोप : नाबालिग ने सौंपी पुलिस को तहरीर
दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक नाबालिग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस एक तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सात अगस्त को एक नाबालिग ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया कि आकाश पुजारी, निवासी ग्राम पुजारी गांव, चमोली, उम्र लगभग 27 वर्ष ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, चाकू से हमला कर उसे घायल किया तथा मारपीट करते हुए घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 64(1), 96, 351(3), 115(2) BNS तथा धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने आरोपी गिरफ्तारी के निर्देश जारी करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश पुजारी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







