पिथौरागढ़ : मार्ग अवरूद्ध होने से रास्ते में फंसी बुजुर्ग बीमार महिला
पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रिवर क्रॉसिंग कराकर भेजा अस्पताल

सीमांत के कनार से बरम जौलजीबी को जोड़ने वाला पुल आपदा के चलते बह जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसकारण कनार निवासी एक बुजुर्ग बीमार महिला को अस्पताल ला रहे परिजन व ग्रामीण भी फंसे गए। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कतों के बाद महिला को स्टेªचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर अस्पताल को भेजा।

बीेते दिवस ग्राम प्रधान कनार द्वारा कोतवाली जौलजीबी को सूचना दी कि बीते दिनों से बीमार चल रही ग्राम कनार निवासी काली देवी पत्नी दीवान सिंह, उम्र 61 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना आवश्यक है पर ग्राम कनार से बरम जौलजीबी को जोड़ने वाला पुल हालिया आपदा के चलते बह जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिससे नदी पार करना असंभव हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसडीआरएफ को तत्काल सहायता हेतु रवाना किया गया। अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर जोशी, पूरन सिंह नेगी, कांस्टेबल पंकज देऊपा, होमगार्ड सूरज, पीआरडी तारा सिंह तथा एसडीआरएफ टीम मय आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ लगभग 07 किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंची।
टीम द्वारा ग्राम कनार की ओर से बरम की दिशा में लगभग 50 मीटर लंबी रस्सी से रिवर क्रॉसिंग की व्यवस्था बनाई गई और अत्यंत सावधानीपूर्वक बीमार महिला काली देवी को स्टेचर के माध्यम से नदी पार कराकर सुरक्षित रूप से बरम तक लाया गया, जहाँ से उन्हें परिजनों के साथ उपचार हेतु पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। जिसको लेकर महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस व एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







