04 वर्षीय मासूम के परिजन हुए परेशान
पुलिस की तत्परता से मेले में खोए मासूम की तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

एक चार वर्षीय मासूम के अचानक लापता होने पर परिजन खासे परेशान हो गए, काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुए मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बागेश्वर के कत्यूर बाजार निवासी एक व्यक्ति का 04 वर्षीय पुत्र मेले की भीड़ में अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया।
व्यक्ति द्वारा बच्चे के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात चीता पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मेले के चप्पे-चप्पे पर सघन खोजबीन अभियान चलाया।
कड़ी मशक्कतों और त्वरित कार्रवाई के बाद बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। बच्चे के मिलने के बाद उसके पिता को तत्काल सूचित किया गया। आवश्यक कार्रवाई और पहचान पुख्ता करने के बाद पुलिस द्वारा बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने मासूम बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन और मदद करने वाले लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी, निकटतम थाने या 112 को सूचना देने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







