PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़, डीडीहाट, सल्ट व लोहाघाट रहे अव्वल

खेल महाकुंभ, सांसद चैंपियंस ट्रॉफी

पिथौरागढ़ के केएनयू राइंका और डिग्री कॉलेज की खेल मैदान में खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें दिवस में आज अंदर 14 और 19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की फुटबॉल कबड्डी मुर्गा झपट व पिड्डू की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

ad

अंडर 14 बालकों की फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पिथौरागढ़ विधानसभा ने चंपावत विधानसभा को 3-1 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और लोहाघाट विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में विधानसभा डीडीहाट सल्ट व रानीखेत की टीम क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

 

अंडर 14 बालिकाओं की पिड्डू प्रतियोगिता में विधानसभा सल्ट जागेश्वर व गंगोलीहाट क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में लोहाघाट विधानसभा ने गंगोलीहाट विधानसभा को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं चंपावत विधानसभा तृतीय स्थान पर रही।

 

अंडर 19 बालिकाओं की पिड्डू प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ विधानसभा ने सल्ट को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व लोहाघाट तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 बालिकाओं की मुर्गा झपट प्रतियोगिता में 28 किलोग्राम भार वर्ग में पिथौरागढ़ की उमा प्रथम तथा जागेश्वर की निशा द्वितीय स्थान पर रही। 31 किलोग्राम भार वर्ग में लोहाघाट की कोमल प्रथम पिथौरागढ़ की शिवांगी द्वितीय स्थान पर रही।

 

34 केजी भार वर्ग में जागेश्वर की रिंकी गंगोलीहाट की वर्षा व पिथौरागढ़ की अक्षिता क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 37 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पिथौरागढ़ की मिस्टी प्रथम तथा गंगोलीहाट की दिया द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 बालिकाओं की मुर्गा झपट प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम भार वर्ग में चंपावत की मंजू प्रथम तथा डीडीहाट की तपस्या द्वितीय स्थान पर रही।

 

जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर जगदीश कुमार नेगी ने सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देखकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विक्रम डिगारी, मोहित बिष्ट, कमला कन्याल, लक्ष्मी नेगी, दिनेश पाटनी, रवि वल्दिया, अजय कोहली, गौरव पंत, किरन खरायत, कृष्णा, राजेंद्र खोलिया, नितिन उप्रेती, अर्जुन कुमार, कमल कुमार, गोविंद बल्लभ, फकीर सार्की, सुशीला कापड़ी व दिनेश कुमार सहित समस्त अध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया। संचालन करन सिंह द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते