
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निर्विघ्न संपन्न कराने व अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 500 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थराली के चौकी प्रभारी देवाल, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह बुटोला व कांस्टेबल आज़ाद सिंह सहित टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर देवसारी बेंड ग्वालदम के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) बरामद हुई।
बरामद की गई कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना थराली में आरोपी नक बहादुर निवासी बोरकोट ग्राम पालिका वार्ड नंबर 03, थाना रामिडाडा, जिला जाज्रकोट, कनाली, नेपाल के विरुद्ध धारा 26(छ), 41 और 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







