PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने किया शानदार प्रदर्शनपिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

 

ad

बीते 09 से 11 अप्रैल तक रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद, जनपद हरिद्वार में आयोजित 24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने सेपक टाकरा प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में हेड कांस्टेबल खीम सिंह, कांस्टेबल हेमंत पटवाल, कुलदीप बिष्ट, महेंद्र सिंह महर, दिनेश राजन, दीपक पाण्डे, नवल किशोर एवं रोहित बोहरा शामिल रहे।

 

सभी खिलाड़ियों ने टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते