CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अवैध शराब, नशे में उत्पाद मचाने व नियमों का उल्लंघन करने पर

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में अवैध शराब, नशे में उत्पात और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा आपरेशन प्रहार जारी है, जिसके तहत कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में शराब के नशे में डायल 112 के माध्यम से झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले पूरन राम का 10,000 रूपए का चालान किया गया।

 

ad

वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक विमला देवी का भी10,000 का चालान किया गया। गर्जिया जौलजीबी क्षेत्र में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक विक्रम बसेड़ा का 10,000 का चालान किया गया। कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सेरागड़ा में एक दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब बेचते हुए नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

दुकान से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त शराब के नशे में स्वजनों से विवाद करने पर ललित चन्द्र जोशी को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत हिरासत में लिया गया। कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रातंर्गत कुमौड़-जाखनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध शराब बेचते हुए विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 37 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

 

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली अस्कोट में गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी आरोपित शोभन सिंह, हरीश सिंह और चंचल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना बलुवाकोट क्षेत्र में
वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए मोहन सिंह उर्फ मनोज बोरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कानून तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते