पिथौरागढ़ : दुकान संचालक व एक महिला गिरफ्तार
उत्पात मचाने एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 05 गिरफ्तार, 47 के खिलाफ कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात नियमों व मिशन मयार्दा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा अभियान जारी है।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, महेश सिंह बोरा, महिला होमगार्ड सरिता द्वारा खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक महिला विमला देवी के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपिता को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी व मनोज जलाल कांस्टेबल महेन्द्र डंगवाल द्वारा कुमौड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर दुकान संचालक दान सिंह ठगुन्ना, नेपाल, हाल निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बलुवाकोट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने पर उमेश कुमार, निवासी नगतड़ को थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के निर्देशन में कांस्टेबल बाला सिंह द्वारा बीएनएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। गंगोलीहाट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने पर राम नरेश, टीका राम व प्रमोद कुमार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में कांस्टेबल विनोद जोशी द्वारा बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक अम्बी राम द्वारा शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक अनिल दरियाल, निवासी दर, धारचूला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डीडीहाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान/विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







