BageshwarCrimeUttarakhand News

आपस में लड़ाई-झगड़ा करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का अभियान जारी

आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आपस में लड़ाई- झगड़ा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत सातचौरा के पास अनिल कुमार, निवासी जौलगांव, बागेश्वर उम्र 33 वर्ष, भगवान सिह, निवासी नाघरसाहू, बागेश्वर उम्र 40 वर्ष व पूरन सिह, निवासी नाघरसाहू, बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष द्वारा सार्वजनिक स्थान सातचौरा पर आपस शराब के नशे में मदहोश होकर उत्पात मचाने व एक दूसरे के साथ

 

लडाई-झगडा व मारपीट पर उतारू होकर हुड़दंग करने पर पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट बागेश्वर के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कैलाश सिह बिष्ट व कांस्टेबल कैलाश सिह शामिल थे। इधर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने शान्ति व्यवस्था भंग कर हुडदंग मचाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते