तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
02 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की धनराशि बरामद

तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर हजारों की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी की धनराशि बरामद की गई।

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 28 जून को किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर 10,000 रूपये चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा धारा 305A/331(4) BNS की बढ़ोत्तरी मामला पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के दिशा-निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक अजय साह के पर्यवेक्षण में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्रन्तर्गत सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई गई।
लगातार किए गए प्रयासों के चलते आज आरोपी पंकज कुमार उर्फ़ अनार उर्फ़ विशाल, उम्र दृ 20 वर्ष व शिवम कुमार उर्फ बंटी,उम्र. 19 वर्ष दोनों निवासी बागेश्वर को धारा 305A/331(4) व बढ़ोतरी धारा 317(2)/3(5) BNS में में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंकज कुमार के कब्जे से 2700 रूपये तथा शिवम कुमार से 2300 रूपये बरामद किये गये। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला नकब लोहे की सरिया व टूटा हुआ ताला बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोहर चंद, उप निरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज, हेड कांस्टबल सुरेश आर्या व कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







