हड़कंप : प्रवर्तन कार्रवाई के तहत दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी है अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व अनुपालन को बढ़ावा देने के उदेश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,

जिसके तहत टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 92 वाहनों के चालान किये और एक ट्रक और ऑटो वाहनों को सीज किया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप भी मचा रहा। सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह,अपराजिता पांडेय, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल व नंदन रावत द्वारा जनपद के विभिन्न भागों पर चेकिंग अभियान चलाया
और बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, मोटरसाइकिल, टैक्सीबाइक वाहनों को चेक करते हुए परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनना, टैक्स, फिटनेस, प्रदूषण हेलमेट, सीटबेल्ट आदि मामलों में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 92 वाहनो के चालान किये गए। एक ट्रक व ऑटो को प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर सीज किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की, गोधन सिंह, अरविंद सिंह, मोहम्मद दानिश, प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार व विनोद कुमार आदि शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







