CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : महिला से मारपीट तथा बाइक सवार को जान से मारने का प्रयास

आरोपी गिरफ्तार

एक महिला से मारपीट तथा बाइक सवार को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते जुलाई को सूरज सिंह द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर देते हुए बताया कि 09 जुलाई को वह अपने घर भड़कटिया जा रहे थे, तभी आर्मी सेना पुलिस कंट्रोल रूम के पास उन्होंने देखा कि एक कमाण्डर जीप चालक एक महिला के साथ मारपीट कर रहा है।

 

महिला के शोर मचाने पर उनके द्वारा हस्तक्षेप कर चालक को समझाया गया, जिसके बाद चालक वहां से चला गया। मानवता के नाते उनके द्वारा उक्त महिला को उसकी सुरक्षा हेतु मोटरसाइकिल में बैठाकर उसके घर छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी उक्त कमाण्डर जीप चालक ने पीछा करते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और जान से मारने की नीयत से दोबारा टक्कर मारी।

 

इस दौरान वह किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागे, जिसके बाद वहां मौजूद आर्मी जवानों द्वारा दोनों को मिलिट्री हॉस्पिटल पहुँचाया गया। तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1)/281/324(6) बीएनएस एवं 185/184/179(1)/3/181/146/196/39/192/202/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व एवं चौकी प्रभारी वड्डा उप निरीक्षक आशीष रावत व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवान सिंह, निवासी मड़मानले, हाल जाजरदेवल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते