पिथौरागढ़ : आज चला पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
मानव तस्करी व भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा.निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृत्व में मानव तस्करी एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आज एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम चौकी एंचोली प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी, एचसीपी तारा बोनाल (एएचटीयू) हेड कांस्टेबल दीपक खनका (एएचटीयू) एवं कांस्टेबल रणबीर कम्बोज (एएचटीयू) शामिल रहे।
टीम द्वारा नगर क्षेत्र के होटलों, बैंक्वेट हॉल्स, लॉज एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रजिस्टर, आगंतुकों के पहचान पत्र, सीसीटीवी फुटेज तथा ठहरे हुए व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही संचालकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







