पिथौरागढ़ : सात लोगों को लिया पुलिस ने हिरासत में
नियमों का उल्लंघन करने वाले 82 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

जिलेभर में पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने व नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान जारी है, जिसके तहत पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर 82 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत एसएचओ गंगोलीहाट कैलाश जोशी के नेतृत्व में टीम द्वारा शराब पीकर थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने पर पवन सिंह सुगड़ा को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। एसएचओ बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा हिमांशु मारकोटना को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
एसएचओ डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में टीम द्वारा बब्बू को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में टीम द्वारा दो लोगों क्रमशः.संजय कुमार व.चन्द्र सिंह को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार किया गया।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी व प्रदीप कुमार की टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में दो लोगों चन्दन सिंह ऐरी व जगदीश सिंह बोरा को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 82 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा कुल 05 वाहन सीज कर थाने में खड़े किये गये। पुलिस ने अभियान लगाता जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







