CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई: बीती रात भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 26 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने बीती देर ( आज तड़के) चेकिंग के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

 

ad

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में तथा जिला अधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में अवैध मदिरा की तस्करी, बिक्री व परिवहन की रोकथाम के दृष्टिगत मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम द्वारा आज प्रातः लगभग 03.20 बजे गंगोलीहाट-दशाईथल मोटर मार्ग पर प्रभावी रोड चैंकिग के दौरान एक अल्टो कार

 

की तलाशी लेने पर अलग- अलग ब्रांड की कुल 26 पेटी शराब के साथ एक आरोपी हेम पन्त, बेरीनाग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। आबकारी प्रवर्तन टीम में आबकारी निरीक्षक अल्मोड़ा, अति. प्रभार पिथौरागढ़ एनएस मर्तोलिया, मुनस्यारी आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही भुवन चन्द्र चौसाली व पुष्कर सिंह तथा आबकारी सिपाही जौनी कुमार शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते