CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नशा सप्लाई का सरगना आया पुलिस गिरफ्त में

दो आरोपियों से हेरोइन (स्मैक) बरामद

उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है, जिसके तहत पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

एसपी रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने बीते मई माह में दो व्यक्तियों को 08.48 ग्राम हेरोईन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा की जा रही थी।

 

विवेचना के दौरान पहाड़ों को हेरोईन सप्लाई करने में मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, उधमसिंहनगर का नाम प्रकाश में आया। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। बीते दिवस उप निरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी (चौकी प्रभारी घाट) व कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह द्वारा दबिश देकर आरोपी मंजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरान्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते