पिथौरागढ़ : सिनेमालाइन में छापेमारी, छह जुआरी गिरफ्तार
जुए के फड़ से 41,300 रूपए नकद बरामद

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जुआरियों व सटोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस का अभियान जारी है, जिसके तहत जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन में पुलिस व एसओजी टीम ने छापेमारी करते हुए आधे दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में बीते दिवस प्रभारी कोतवाली मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सिनेमालाईन क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां 06 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। जुए के फड़ से कुल 41,300 रूपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार किए आरोपियों में संजू बाल्मिकी, नईम, फगन सिंह बोरा, जनक बोरा, बीर सिंह बोरा व हरजीत बोरा शामिल है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, कांस्टेबल नीरज भोज व होशियार सिंह तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल प्रकाश नगरकोटी, गोविन्द रौतेला व सोनू कार्की शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







