पिथौरागढ़ : एक अभिभावक को दीपावली का पर्व पड़ गया महंगा
नाबालिग को वाहन देने पर 25,000 रूपए का चालान

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है।

जिसके तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। थाने में अभिभावक एवं नाबालिग दोनों की उपस्थित में थानाध्यक्ष शर्मा द्वारा काउंसलिंग की गई, बताया गया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी या अभिभावक के विरुद्ध 25,000 रूपए के चालान एवं 03 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
साथ ही उन्हें ऐसे कृत्य से उत्पन्न होने वाले सुरक्षा संबंधी गंभीर परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात अभिभावक के विरुद्ध 25,000 रूपए का चालान जारी कर चालानी आख्या न्यायालय को प्रेषित की गई तथा संबंधित वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने सभी लोगों से नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने देने की अपील भी की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







