पेट्रोल पंप में हुई चोरी की घटना का खुलासा
आरोपी गिरफ्तार, 11,300 रूपए नगद व एटीएम बरामद

दो दिवस पूर्व पेट्रोल पंप में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11,300 रूपए नगद व एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते 20 अक्तूबर की रात थाना भीमताल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना भीमताल में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन, सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए आरोपी की पहचान की।
टीम ने आरोपी युगल कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तोक पाण्डेछार, अलचौना, थाना भीमताल को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी के कब्जे से 11,300 रूपए नगद व एक एटीएम कार्ड बाराम किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश सिंह राणा, कांस्टेबल ललित आगरी व जीवन कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







