पिथौरागढ़ : चेकिंग अभियान तेज, काली फिल्म हटाई
पुलिस द्वारा किया गया वाहन चालकों को जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ऐंचोली प्रभारी कमलेश जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा ऐंचोली क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और अवैध रूप से लगी काली फिल्म हटाई गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें सुरक्षित व नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह अपराधियों के लिए अपनी पहचान छिपाने का माध्यम भी बन सकता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







