CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 04 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस का अभियान लगातार जारी

सीमात जनपद पिथौरागढ़ में सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नशे में उत्पात मचाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

ad

जिसके तहत अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्रिलोक भट्ट को शराब के नशे में बच्चों व ग्रामीणों से मारपीट करने पर धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। डीडीहाट प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने मनोज सिंह रावत को नशे में उत्पात मचाने पर धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

 

झूलाघाट प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान गौरव कुमार को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा और वाहन सीज कर धारा 170 में कार्रवाई की गई। बलुवाकोट थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने रविन्द्र सिंह धामी को गाली-गलौज कर शांति भंग करने पर धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे में उत्पात या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 93 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते