पिथौरागढ़ : कार्यो में लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं, दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी
डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई ने आज चंडाक-मोस्टमानू में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु लैब में भेजने और केवल टेस्टेड प्रमाण पत्र के बाद सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने चंडाक-मोस्टमानू सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि अधिकारियों को शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क कार्यो में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर विजय गोस्वामी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता और मेडिकल कॉलेज निर्माण संस्था के अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







