सघन चेकिंग : अलग- अलग स्थानों से चरस के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
02 आरोपियों से 758 ग्राम व 01 आरोपी से 104 ग्राम अवैध चरस बरामद

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अलग- अलग स्थानों से 03 आरोपियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 आरोपियों प्रताप सिह, उम्र.53 वर्ष निवासी ग्राम बैरोली, भवाली व श्यामलाल, उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम चापड, भवाली जिला नैनीताल को कुल 758 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजकृत किया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीषा सिह, हेड कांस्टेबल जीवननाथ, कांस्टेबल अशोक कुमार व होगगार्ड मदन चन्द्र शामिल थे। इधर प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मालधन चौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सुरेन्द्र, ग्राम, सिसाना, खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा हाल मालधन चौड़ को गोपाल नगर ढेला नदी पुल के पास कुल 104.55 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कानि. विपिन शर्मा व गोविन्द सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







