पिथौरागढ़ : पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबल ललित पांगती, भानू मेहरा व

होमगार्ड पूरन सिंह ने कूला जुम्मा क्षेत्र में एक दुकान की आड़ में चल रही अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम द्वारा की गई सघन चेकिंग में दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से दुकान संचालक अमर सिंह धामी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







