ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दयानंद को अध्यक्ष व भाष्करानंद को सचिव की जिम्मेदारी

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसइटी का अधिवेशन संपन्न

पिथौरागढ़ के नगर निगम सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई।

The Uttarakhand News Image

 

इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने अधिवेशन का शुभारंभ किया और समापन बतौर मुख्य अतिथि मानस कालेज के चेयरमैन व शिक्षाविद् डा. अशोक कुमार पंत द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी चारू चंद्र जोशी और सह चुनाव अधिकारी मोहन चंद्र जोशी की देखरेख में चुनाव कराये गये। दयानंद भट्ट को दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

 

उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह खनका, सचिव पद पर भाष्करानंद जोशी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह डीनिया को चुना गया। किशन सिंह भाटिया, बिशन सिंह मेहरा एवं खीम सिंह मेहता कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। साथ ही लक्ष्मी दत्त तिवारी को संरक्षक, गिरधर सिंह बिष्ट को वरिष्ठ सलाहकार ललिता प्रसाद जोशी को सलाहकार, डा.आशा जोशी को महिला उपाध्यक्ष, धनीराम चन्याल को सम्प्रेक्षक मनोनीत किया गया। डा.अशोक कुमार पंत द्वारा पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। अधिवेशन में डा.तारा सिंह, शिवराज सिंह अधिकारी, डा.पीतांबर अवस्थी, डा.गीता पंत, गणेश दत्त कापड़ी सहित कई लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते