पिथौरागढ़ : पुलिस को देख भाग रहे युवक को पकड़ा तो हेरोइन हुई बरामद
03.9 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को हेरोइन (स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जाख रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 03.9 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई।
उक्त व्यक्ति की पहचान अमित वल्दिया के रूप में हुई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल सोनू कार्की, गोविन्द रौतेला व प्रकाश नगरकोटी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







