पिथौरागढ़ : मानवता की मिसाल: किया निर्धन कन्या का कन्यादान
स्थानीय लोगों ने की पुनीत कार्य की सराहना

समाज में करुणा, संस्कार और सेवा भाव की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए महा माया भवन के गुरू गोविंद लाल वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी राखी वर्मा ने एक प्रेरणादायक सामाजिक कार्य कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। निर्धन कन्या नेहारिका शर्मा, जिनके पिता का पूर्व में निधन हो चुका था के विवाह अवसर पर जब कन्यादान करने वाला कोई नहीं था,

तब गोविंद लाल वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी आगे आए। उन्होंने माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे वैदिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ कन्यादान सम्पन्न कराया। इस भावुक अवसर पर नेहारिका की माता गीता शर्मा भावुक नजर आईं। उन्होंने वर्मा दंपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग केवल सामाजिक मदद नहीं, बल्कि जीवनभर का संबल बन गया है।
इस मौके पर गोविंद लाल वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि हर बेटी सम्मान, सुरक्षा और स्नेह की अधिकारी है तथा समाज का दायित्व है कि वह कठिन समय में बेटियों का सहारा बने। वहीं राखी वर्मा ने नेहारिका को मातृत्व स्नेह, आशीर्वाद और आत्मबल प्रदान किया। इस पुनीत कार्य की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







