पिथौरागढ़ : उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित
अपराध गोष्ठी व मासिक सम्मेलन आयोजित

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व जनजागरूकता अभियान, यातायात नियम उल्लंघन पर प्रभावी चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सम्मेलन के दौरान माह में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। Employee of the Month के रूप में उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल तथा कांस्टेबल विरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए अधिकारी व कर्मचारियों में
उप निरीक्षक कमलेश जोशी, अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक भुवन राम आर्या, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह रावत, हेड कांस्टेबल संजय सिरौला, हेड कांस्टेबल भरत भण्डारी, हेड कांस्टेबल किशन लोहिया, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजोश कुमार, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी, हेड कांस्टेबल (पु0दू0) सागर सिंह,
हेड कांस्टेबल (पु0दू0) मनोज तिवाड़ी, कांस्टेबल नीरज भोज, कांस्टेबल नवीन राणा, कांस्टेबल हयात कुमार, कांस्टेबल उमेश सिंह तोमक्याल, कांस्टेबल पंकज पंगरिया, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल ललित काण्डपाल, कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल सकलानन्द, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील प्रकाश, कांस्टेबल महेश चन्द्र, चालक महेन्द्र सिंह, फायरमैन राजवीर सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल विपिन चन्द्र गहतोड़ी, कांस्टेबल पीएसी राकेश ज्याला, अनुचर मंजू देवी, अनुचर बसन्ती देवी, होमगार्ड शेर बहादुर एवं होमगार्ड सुरेश कुमार शामिल हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







