पिथौरागढ़ : नशे में उत्पाद मचा रहे दो लोग गिरफ्तार
पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत बीते दिवस थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह, कांस्टेबल पंकज पांगरिया व दिनेश सिंह द्वारा कस्बा कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे जगदीश कापड़ी व अंशु कापड़ी को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







