ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अनियंत्रित होकर पलटी बलुवाकोट को जा रही कार, चार लोग सवार

सभी यात्री सुरक्षित, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बलुवाकोट की ओर जा रही एक कार अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 04 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन से बाहर निकाला और उनके गंतव्य को रवाना किया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस पय्यापौड़ी से बलुवाकोट की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचीं।

 

पुलिस टीम द्वारा सभी को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। जेसीबी की सहायता से वाहन को सीधा कराया गया। इसके उपरांत सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते