पिथौरागढ़ : दक्ष चंद का रोबोटिक स्वागत बना आकर्षण
तपोवन विद्यास्थली में विज्ञान कार्निवल का आयोजन

पिथौरागढ़ नगर स्थित तपोवन विद्यास्थली में विज्ञान कार्निवल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी (एमएल) ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोबोट की वेशभूषा में छात्र दक्ष चंद रहे, जिन्होंने अनोखे अंदाज में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्निवल में विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। नन्हे वैज्ञानिकों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी दी। अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष उत्साह रहा। मुख्य अतिथि एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और मंच पर बोलने का आत्मविश्वास विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







