पिथौरागढ़ : अलग-अलग स्थानों से तीन शराब आरोपी तस्कर गिरफ्तार
पुलिस का जनपदभर में तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान

सीमांत जनपद में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग- अलग स्थानों ने तीन आरोपी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मामले से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

जिसके तहत अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक दीपक लेखक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व शंकर दोवड़ी, कांस्टेबल नवीन राणा व चालक जगदीश मारकूना द्वारा पीपली क्षेत्र में सुनखोली के पास से अल्टो कार से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी डंबर सिंह व पूरन सिंह को गिरफ्तार किया और उनके विरूद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।
इधर थल थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक दीपक लेखक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व शंकर दोवड़ी, कांस्टेबल नवीन राणा व कांस्टेबल चालक जगदीश मारकूना द्वारा ग्राम लमतड़ी में छापेमारी कर 81 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी कुण्डल सिंह सिरौला को गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







