पिथौरागढ़ : मूर्खाधिराज सम्मान से डा. सिंह हुए सम्मानित
हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

शौर्य पुस्तक संसार के तत्वावधान में नगर निगम सभागार में हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह को मूर्खाधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेयर कल्पना देवलाल, आयोजक इंजी. ललित शौर्य, समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय, कवयित्री लक्ष्मी आर्या, जयप्रकाश देवलाल और लेखक डॉ. पीताम्बर अवस्थी ने संयुक्त रूप से गोभी का फूल, जोकर टोपी, शाल, स्मृति चिन्ह एवं पाँच हजार रुपये की नगद राशि भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस दौरान मेयर देवलाल ने कहा कि होली पर हास्य-व्यंग्य की परंपरा समाज को सकारात्मक ऊर्जा देती है। वक्ताओं ने इसे स्वस्थ हास्य की परंपरा बताते हुए ऐसी पहल का स्वागत किया।
आयोजक ललित शौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी जुगल पांडे ने पिथौरागढ़ की होली के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की और मूर्खाधिराज सम्मान को हास्य-व्यंग्य की विधा का बड़ा सम्मान बताया। सम्मानित हुए डॉ. तारा सिंह ने कहा की बनारस, भोपाल आदि शहरों में ऐसे सम्मान साहित्यकार सहर्ष स्वीकार करते हैं। उन्होंने इस पहल स्वागत करते हुए कहा कि ललित शौर्य ने मुझे मूर्खाधिराज सम्मान देकर गौरवान्वित किया है।
आयोजक ललित शौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लक्ष्मी आर्य, दिनेश भट्ट, दिनेश पंत, आशा सौन, भावना भट्ट, जय माला देवलाल, मुन्नी टम्टा, मनोज नेगी, प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, मथुरादत्त चौसाली, अनिता जोशी, पीयूष धामी, आयुष कलखुड़िया, नितिन सागर, सुजल वर्मा, जय प्रकाश देवलाल, डॉ. सरस्वती कोहली, उमा पाटनी आदि कवियों ने कविता पाठ किया। संचालन इंजी. ललित शौर्य द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







