PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 35 वर्षों की सेवा के बाद रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सेवानिवृत्त

एक कार्यक्रम का आयोजन कर दी भावभीनी विदाई

पिथौरागढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज गुरना में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, 35 वर्षों की लंबी एवं समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विद्यालय परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

ad

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश मेहता ने अपने संबोधन में अशोक कुमार यादव के जीआईसी दौबांस, पीएमश्री एसडीएस जीआईसी तथा जीआईसी गुरना में किए गए उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यादव ने अपने सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार से शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई।

 

वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई छात्र-छात्राएं आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो उनके शिक्षण कौशल और समर्पण का प्रमाण है। इस दौरान शिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, प्रवक्ता शिवजीत सिंह, अशोक पंत, पूरन सिंह धामी, हेमलाल वर्मा, डॉ. टीएन जोशी सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते